फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से इनोवा कार पलटी, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
accident - फोटो : accident
विज्ञापन
डोंगराखुर्द। थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम सरखड़ी के पास हाईवे पर जामुन खरीदने के लिए रुकी एक इनोवा कार को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे कार घिसटते हुए पलट गई। कार में बैठी चार सवारियों को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के जिला राजनंद निवासी एसके त्रिवेदी (55), उनकी पत्नी सुनीता (50), पुत्री शिवानी (25) एवं पुत्र शिव (22) रविवार को अपनी कार से कानपुर से छत्तीसगढ़ जा रहे थे। अभी वह ललितपुर से निकलकर थाना नाराहट के ग्राम सरखड़ी तिराहा के आगे पहुंचे थे कि हाईवे पर कुछ बच्चे जामुन बेचते दिखाई दिए। इस पर उन्होंने गाड़ी सड़क किनारे रोक दी। गाड़ी में बैठे-बैठे ही जामुन खरीदने लगे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी, जिससे कार कुछ दूर तक घसिटते हुए पलट गई। इससे कार में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। यह देख आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हालांकि, कार पलटने से उसमें सवार किसी को अधिक चोटें नहीं आईं और सभी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें