फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से कार टकराई, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
कैप्सन - क्षतिग्रस्त कार - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमालपुर मजार के समीप ट्रक को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पांच घायलों का उपचार चल रहा है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को रात में झांसी के बीएचईएल आरामशीन निवासी संतोष राज अपने परिवार के सदस्यों के साथ ललितपुर में शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे, तभी जमालपुर मजार के समीप सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के प्रयास में कार चालक ने गाड़ी को झटके से एक ओर मोड़ दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार एक ही परिवार के सात लोग बुरी तरह से फंस गए। जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए सीएचसी ले गए, जहां घायलों में गीता (38) पत्नी कैलाश नारायण, देशरानी (65) पत्नी मोतीलाल, कैलाश नारायण (42) पुत्र मोतीलाल, राजन (23) पुत्र कैलाश नारायण, दशरथ (65) अज्ञात, संतोष (38) पुत्र दशरथ, अंजू (38) पत्नी संतोष का प्राथमिक उपचार किया गया। सभी की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कालेज झांसी भेजा गया, अस्पताल ले जाते समय गीता और देशरानी की रास्ते में मौत हो गई और अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना गाड़ी के अगले टायर के फटने से हुई है। इस मामले में अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है।
- संदीप सिंह, तेरई फाटक चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें