फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कार ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पति की मौत

Sat, 15 Apr 2023 12:02 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कस्बा सौजना में रिश्तेदारी से लौट रहे दंपती की बाइक में कार ने मैनवार व सौजना के बीच जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक पति की महरौनी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जबकि पत्नी घायल हो गई। महरौनी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के थाना बड़ागांव के गांव डूंड़ा निवासी पप्पू कुशवाहा (43) पुत्र मुकुंदी कुशवाहा बृहस्पतिवार दोपहर में करीब तीन बजे अपनी पत्नी सविता के साथ कस्बा सौजना में साढ़ू के यहां गया था। देर शाम करीब साढ़े सात बजे वह दोनों बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। गांव सौजना व मैनवार के बीच सामने से आ रही एक ओमनी कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से पहले दोनों को सौजना अस्पताल भेजा। जहां से पप्पू को हालत गंभीर होने पर उसे महरौनी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों ने घायल सविता को टीकमगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक की एक बेटी व तीन बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें