फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली तक अब शहर में प्रवेश नहीं करेंगे बड़े वाहन

विज्ञापन
बाजार में धनतेरस की खरीदारी के लिए बिना मास्क के घूम रहे लोग - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। दीपावली पर्व पर बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस और यातायात विभाग द्वारा शहर के मुख्य बाजारों में ऑटो, कार, लोडिंग वाहन सहित बड़े वाहनों के प्रवेश पर दीपावली (शनिवार) तक पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है। पुलिस इसके लिए प्रशासन ने अलग से यातायात व्यवस्था का नया रूट प्लान तैयार किया है। इस प्लान को बृहस्पतिवार से लागू कर दिया गया। शुक्रवार और शनिवार को इसके अनुसार ही वाहन परिचालित कराए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजार तुवन से नझाई गेट, नझाई बाजार, सदरकांटा, पुरानी तहसील तिराहा, घंटाघर से सावरकर चौक, लोहा पीतल बाजार, कटरा बाजार, सुुुुभाष मार्केट में दीपावली पर्व को लेकर व्यापारियों द्वारा अपनी-अपनी दुकानें जहां सजाई गई हैं। वहीं छोटे फुटपाथी दुकानदारों द्वारा सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर और घंटाघर के दोनों ओर सड़क के मध्य में आधा किलोमीटर तक बाजार लगाया गया है। ऐसे में यातायात व्यवस्था बाधित न हो इसके लिए पुलिस और यातायात विभाग द्वारा धनतेरस (बृहस्पतिवार) से लेकर दीपावली तक यातायात रूट का डायवर्जन किया गया है। इसके अलावा व्यापारियों को अपने वाहन सुरक्षित स्थान पर खड़े करने को कहा गया है ताकि दुकानों के बाहर जाम जैसी स्थिति न बने।
तीन पहिया और चार पहिया वाहन तुवन चौराहा से गोविंदनगर होकर निकाला जाएगा
तीन पहिया व चार पहिया वाहनों या अन्य बड़े वाहनों को तुवन चौराहा से तालाबपुरा होते हुए सावरकर चौक, आजाद चौक, गोविंदनगर होकर निकाला जाएगा, जबकि पानी की बड़ी टंकी से अभिलाषा पेट्रोल पंप होते हुए तुवन चौराहा का रूट खुला रहेगा। वहीं शहर में प्रवेश वाले मार्गों सावरकर चौक, पानी की टंकी और तुवन चौराहा पर बड़े वाहनों पर प्रतिबंध के लिए बैरिकेडिंग की गई है, जहां सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

---------------
दो पहिया और चौपहिया वाहनों के लिए निशुल्क पार्किंग की अलग-अलग व्यवस्था रहेगी
बाजारों में दो पहिया वाहनों की पार्किंग के लिए निशुल्क व्यवस्था रहेगी। यहां पुलिस भी रहेगी। इसके तहत घंटाघर के पास नगर पालिका परिसर का खाली स्थान और पुलिस चौकी के सामने मंदिर के पास वाहन खड़े होंगे। जबकि बड़े वाहनों के लिए शहर में प्रवेश से पूर्व पानी की टंकी से पास, तुवन मंदिर परिसर, ईदगाह एवं तालाबपुरा में नृसिंह मंदिर के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
----------------
कोई वाहन प्रवेश करेगा तो तत्काल उसका चालान काटा जाएगा
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दीपावली के पर्व तक के लिए शहर के मुख्य बाजारों में तीन पहिया और चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। यदि कोई वाहन प्रवेश करेगा तो तत्काल उसका चालान काटा जाएगा। बड़े वाहनों की पार्किंग व्यवस्था तुवन चौराहा, ईदगाह, नृसिंह मंदिर परिसर व पानी की टंकी के पास की जाएगी।
अनुज गंगवार, यातायात प्रभारी।
एसपी, सीओ ने किया पैदल मार्च
ललितपुर। धनतेरस के त्योहार पर मुख्य बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग, सीओ सिटी केशवनाथ एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय कुमार शुक्ला ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था जांची और लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस अधीक्षक ने कई जगह बाजार में महिलाओं, बालिकाओं से सुरक्षा के संबंध में बात की। उन्होंने घंटाघर से सावरकर चौक व लोहा पीतल बाजार का मुख्य रूप से निरीक्षण किया। दुकानदारों को भी सुरक्षा के संबंध में भरोसा दिलाया। पुलिस अधीक्षक ने तुवन चौराहा पर लगाए पटाखा मार्केट का भी निरीक्षण किया और पुलिस कर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने दुकान संचालकों के लिए भी नियमों के तहत दुकानें संचालित करने और आग से बचाव के लिये खुद भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

धनतेरस पर लक्ष्मी गणेश व दीपक खरीदती महिलाएं व युवती- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें