फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दो और उपकेंद्रों की हाेगी क्षमता वृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ओवरलोड की समस्या से निपटने के लिए उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि की जा रही है। अब तक पांच उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि की जा चुकी है। अब जखौरा और सिलावन के उपकेंद्रों के ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी।
कई सब स्टेशनों पर स्थापित उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहे थे, इससे आए दिन फाल्ट और ट्रिपिंग के चलते बार-बार आपूर्ति प्रभावित होने पर उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा था। विभाग ने इन सब स्टेशनों की क्षमता वृद्धि का निर्णय लिया। गल्ला मंडी में स्थापित पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मरों की जगह दस एमवीए के दो ट्रांसफार्मर स्थापित कराए गए हैं। मंगलवार को पूराकलां सब स्टेशन पर भी पांच की जगह दस एमवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित कराया गया। अब दो अन्य सब स्टेशन जखौरा एवं मिर्चवारा में भी क्षमता वृद्धि कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त दोनों सब स्टेशन के लिए दस एमवीए की क्षमता के दो ट्रांसफार्मर मंगाए जाने के लिए पत्राचार किया गया है। जखौरा के लिए जल्द ही दस एमवीए का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध हो जाएगा। मिर्चवारा उपकेंद्र के लिए भी मांग के अनुसार नया ट्रांसफार्मर मंगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें