संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गर्मियों में लोड बढ़ते ही आपूर्ति लड़खड़ाने की समस्याएं दूर करने के लिए आठ बिजलीघरों का लोड बढ़ाया जाएगा। विभाग द्वारा ने प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजा था, अब इसे स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही पांच एमवीए के ट्रांसफार्मरों को बदलकर दस एमवीए के रखे जाएंगे।
गर्मियों में बिजली की मांग बढ़ने के साथ फाल्ट से आपूर्ति बाधित हो जाती है। लो वोल्टेज जैसी समस्या से भी उपभोक्ताओं को जूझना पड़ता है। रात्रि में बिजली गुल होने पर परेशानी और बढ़ जाती है। इसे ध्यान में रहते हुए विद्युत विभाग ने आठ बिजलीघरों के ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि करने के लिए प्रस्ताव भेजा था। अब जल्द ही इन बिजलीघरों के ट्रांसफार्मरों को बदलकर दस एमवीए के रखे जाएंगे। क्षमता वृद्धि होने से सप्लाई सुचारु हो जाएगी।
-
इन बिजलीघरों के ट्रांसफार्मरों की होगी क्षमता वृद्धि
गल्लामंडी बिजली प्रथम, गल्लामंडी बिजली घर द्वितीय, मिर्चवारा, बंगरिया, तालबेहट, जखौरा, बांसी और पूराकलां आदि में रखे पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर को बदलकर दस एमवीए का रखा जाएगा।
-
आठ बिजलीघरों के ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जानी है। इसकी स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही ट्रांसफार्मर के आने पर बदलने का कार्य शुरू किया जाएगा।
- संजय सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत विभाग