फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बार ने प्रशासन एकादश को रोमांचक मैच में तीन रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। सोमवार को अयोध्या में बन रहे प्रभु राम के नए मंदिर की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में रविवार को बार एकादश और प्रशासन एकादश के मध्य एक मैत्री मैच खेला गया। जिसमें बार एकादश ने प्रशासन एकादश को तीन रनों से हराया।
विज्ञापन

मर्दन सिंह इंटर कॉलेज के मैदान पर खेले गए मैच में अतिथि उपनिरीक्षक अनुपम शुक्ला और वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर लाल शर्मा ने खिलाड़ियों का परिचय लिया। इसके बाद टॉस बार संघ के कप्तान अजय कुमार ने जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बार एकादश के तीन बल्लेबाज पहले तीन ओवर में मात्र बारह रन के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद सुनील तिवारी नोट आउट 55 रन और अभिमन्यु सिंह 29 रन बना कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। बार एकादश ने बीस ओवर में आठ विकेट पर 136 रन बनाए। जिसके जवाब में प्रशासन एकादश का पहला विकेट पहले ही ओवर में गिर गया। लेकिन कप्तान एसडीएम श्रीराम यादव 44 और विवेक गोस्वामी 39 ने बार एकादश के सामने परेशानी पैदा कर दी। लेकिन एसडीएम का विकेट गिरते ही प्रशासन एकादश की पारी लड़खड़ा गई और बीस ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 133 रन ही बना सकी। मैच के अंपायर नायब तहसीलदार घनेंद्र तिवारी और गौतम मोदी ने की जबकि हरीराम श्रीवास और दिनेश शाडिल्य ने स्कोरर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें