फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गर्मी में ओवरलोड से निपटने को 30 ट्रांसफार्मरों की होगी क्षमता वृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
250 केवीए क्षमता के दो नए ट्रांसफार्मर भी रखे, दूर होगी लो वोल्टेज की समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गर्मी में ओवरलोड से निपटने के लिए बिजली विभाग द्वारा शहर में तीस ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का काम शुरू कर दिया गया है। इसके तहत विभाग द्वारा अब तक शहर में विभिन्न स्थानों पर 13 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि हो चुकी है, जबकि बाकी ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जा रही है।
गल्ला मंडी और नझाई विद्युत सब स्टेशन में स्थापित विभिन्न फीडरों के माध्यम से शहरी क्षेत्र में मोहल्लों व मुख्य बाजार को बिजली आपूर्ति प्रदान की जाती है। शहर में लगातार मकानों की संख्या और कॉलोनियों की संख्या बढ़ने, व्यावसायिक प्रतिष्ठान बढ़ने के कारण बिजली कनेक्शनों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसके साथ ही बिजली उपकरणों के चलते लोड भी बढ़ रहा है। इससे शहर में गर्मियों के दिनों में ओवरलोड की स्थिति बन जाती है और कई फीडरों की अंतिम छोर के क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में गर्मियों के दिनों में ओवरलोड की स्थिति से निपटने के लिए विभाग द्वारा 2025-26 के बिजनेस प्लान के तहत शहर में 30 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जा रही है।
विज्ञापन

इस योजना के तहत शहर में विभिन्न जगहों पर स्थापित सौ केवीए क्षमता के तीस ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि करते हुए 250 केवीए के ट्रांसफार्मर स्थापित किए जा रहे हैं। इसके तहत अब तक शहर में विभिन्न स्थानों पर 13 ट्रांसफार्मरों की वृद्धि कर दी गई है, जबकि बाकी की क्षमता वृद्धि जल्द ही हो जाएगी। वहीं 250 केवीए क्षमता के दो नए ट्रांसफार्मर भी स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन

वर्जन
बिजनेस प्लान 2025-26 के बिजनेस प्लान के तहत शहर में लगे तीस ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जा रही है, जिसका काम चल रहा है। दो नए ट्रांसफार्मर भी लगाए जा रहे हैं।
-वीरभद्र सत्यार्थी, अधीक्षण अभियंता विद्युत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें