फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीदवार के आधार पर करें मतदान

Tue, 26 Jan 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने रैली निकाली। डीएम ने कहा कि सभी लोग ईमानदारी और सोच-समझकर उम्मीदवार के गुण-दोष को ध्यान में रखकर मतदान करें।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह विभिन्न इंटर कालेजों व महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं तुवन मंदिर प्रांगण में एकत्रित हुए। डीएम डा. रुपेश कुमार ने छात्र-छात्राओं, प्रधानाचार्यों व अध्यापकों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया।

रैली तुवन मंदिर से होते हुए सावरकर चौक व तालाबपुरा मार्ग से वापस तुवन मंदिर होते हुए राजकीय इंटर कालेज में समाप्त हुई। राजकीय इंटर कालेज के सभागार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत नृत्य और नाटक प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन


बुंदेलखंड सांस्कृतिक मंच ग्राम तेरा के कलाकारों ने बुंदेली भाषा में मतदाता जागरूकता के संबंध में लोकगीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान डीएम ने प्रतिभाग कर रहे छात्र-छात्राओं, अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई।

इस मौके पर डीएम ने बूथ लेबल आफीसर के रूप में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले शिक्षामित्र और आंगनबाड़ी कार्यकत्री
राजकुमारी, भगवंत सिंह और रवि प्रभा झां को पुरस्कार और सबीना बेगम, नाजिस बेगम, नीतू जोशी, रेखा देवी नामदेव, जनक कुंवर, आराधना दुबे, हरीश कुशवाहा, ब्रजेंद्र कुमार, राजेश नारायन, राय सिंह, निधी देवी और राजपाल सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा प्रथम बार मतदाता बने छात्रों मुकेश कुमार, जाहिद खान, उफरान खान और माजिद खान को डीएम ने मतदाता परिचय पत्र बांटे।

डीएम ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देेश्य जनसामान्य को विशेषकर भावी पीढ़ी को जागरूक करना है। राष्ट्र निर्माण में मतदाता की अहम भूमिका है। अधिक संख्या में मतदान से लोकतंत्र मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि सभी लोग ईमानदारी और सोच-समझकर उम्मीदवार के गुण-दोष को ध्यान में रखकर मतदान करें।

अपर जिलाधिकारी मिथलेश कुमार त्रिवेदी ने कहा कि विभिन्न चरणों में चलाए गए मतदाता जागरूकता अभियान सभी के सहयोग और सहभागिता से सफल रहे हैं। सबका दायित्व है कि अपने मताधिकार को भली-भांति तथा जागरूक होकर प्रयोग करें।

इस मौके पर एसडीएम ललितपुर रमेश चंद्र, तहसीलदार सदर अवधेश निगम, जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी यादव, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज आलोक प्रकाश सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आर बी गर्ग, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य सहित अन्य अध्यापक तथा अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें