फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में शुरू होगी कैंसर केयर यूनिट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर ही मिलेगा मरीजों को उपचार, बाहर जाने की जरूरत होगी कम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, ललितपुर में जल्द ही कैंसर केयर यूनिट की शुरुआत होने जा रही है। यूनिट शुरू होने के बाद जिले के कैंसर मरीजों को उपचार के लिए बाहर के शहरों की दौड़ कम करनी पड़ेगी और जिला मुख्यालय पर ही उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।
प्रथम चरण में उन मरीजों को शामिल किया जाएगा, जिनका इलाज फिलहाल अन्य जनपदों या महानगरों में चल रहा है। यदि इलाज के दौरान उन्हें किसी प्रकार की समस्या आती है तो यहां से विशेषज्ञों से मोबाइल व ऑनलाइन माध्यम से संपर्क कर परामर्श लिया जा सकेगा और उसी के आधार पर उपचार दिया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से एनपी-एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज में डे-केयर सेंटर संचालित किया जाएगा। इसके लिए राज्य स्तर से नामित चिकित्सकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जनपद से डॉ. अमित तिवारी, डॉ.. सुधीर रजक, डॉ. मोहित जैन, स्टाफ नर्स गायत्री और दीप्ति को प्रशिक्षण हेतु चयनित किया गया है। इस केंद्र में मरीजों का इलाज उनके कैंसर विशेषज्ञ द्वारा निर्धारित दवाओं के अनुसार किया जाएगा। एप और व्हाट्सएप के माध्यम से विशेषज्ञ मरीज की स्थिति की जानकारी लेकर जरूरी परामर्श देंगे, जिसके आधार पर यहां उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।


अन्य बीमारियों का भी होगा उपचार

कैंसर मरीजों को अक्सर शुगर, बीपी जैसी अन्य समस्याएं भी होती हैं। केयर यूनिट में इन बीमारियों का भी उपचार किया जाएगा, ताकि मरीजों को समग्र स्वास्थ्य सुविधा एक ही स्थान पर मिल सके।


बाहर इलाज करा रहे मरीजों को मिलेगा लाभ
इस यूनिट से विशेष रूप से उन मरीजों को राहत मिलेगी, जिनका इलाज दिल्ली, मुंबई, भोपाल सहित अन्य शहरों में चल रहा है। दवा के दौरान किसी जटिलता की स्थिति में जरूरत के अनुसार उन्हें संबंधित अस्पतालों में रेफर भी किया जाएगा।
विज्ञापन



वर्जन
मेडिकल कॉलेज में जल्द ही कैंसर केयर यूनिट स्थापित की जाएगी। चिकित्सकों का ऑनलाइन प्रशिक्षण जारी है। प्रशिक्षण पूर्ण होते ही यूनिट का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा, जिससे जिले के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। - डॉ. मयंक शुक्ला, प्राचार्य, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, ललितपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें