फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले मसाले की बिक्री पर रोकथाम के लिए चला अभियान

विज्ञापन
महरौनी के एक दुकान में जांच करती खाद्य विभाग की टीम। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
महरौनी (ललितपुर)। जिलाधिकारी ए दिनेश कुमार के निर्देश पर अभिहीत अधिकारी विनय कुमार की खाद्य सुरक्षा टीमें कार्यवाही कर रही हैं। महरौनी में रविवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास ने कई किराना दुकानों का निरीक्षण किया और खुले मसाले न बेचने की हिदायत दी। वहीं, बानपुर में खुले मसालों को नष्ट किया और खुले मिर्च पाउडर का नमूना लेकर 23 किलो मिर्च पाउडर सीज कर दिया गया। सैदपुर में 15 किलो मिर्च पाउडर नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ द्वारा खुले खाद्य मसालों की बिक्री रोकने के लिए पूरे प्रदेश में अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया है। इसके लिए ललितपुर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने पूरे जिले में खुले मसाले की बिक्री रोकने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। बानपुर में बड़ी कार्यवाही अमल में लाई। बाजार में बिक रहे खुले मसालों को नष्ट किया और खुली मिर्च पाउडर का नमूना लिया जबकि 23 किलो मिर्च पाउडर को सीज कर दिया। कार्यवाही देखकर फुटपाथी दुकानदार अपना समान छोड़ भाग गए। टीम ने मौके पर मिली 16 किलो हल्दी पाउडर को जब्त कर नष्ट किया। टीम द्वारा सैदपुर में भी शनिवार को कार्यवाही कर 15 किलो मिर्च पाउडर नष्ट किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत मसालों और तेल की खुली बिक्री पर रोक है। खुले मिलावटी मसाले से लीवर रोग और कैंसर जैसी घातक बीमारियां हो सकती हैं। उन्होंने दुकानदारों से खुले खाद्य मसाले न बेचने की बात कही। कहा कि आगे भी छापामार कार्रवाई जारी रहेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें