फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुओं की सफाई का कार्य शुरू

Sun, 01 May 2016 01:31 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
कुअां - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। भीषण गर्मी, सूखा और पेयजल की समस्या के निस्तारण के लिए शहर में कुओं की सफाई का कार्य आरंभ हो गया है। वहीं, प्याऊ के अलावा जानवरों को पीने का पानी मुहैया कराने के उद्देश्य से नगर के 12 स्थानों पर सीमेंट की टंकी लगाई गई हैं।
विज्ञापन


भीषण गर्मी और सूखे के प्रभाव से आम नागरिकों के साथ-साथ जानवरों को भी पीने के पानी की समस्या पैदा हो गई है। हैंडपंपों का जलस्तर नीचे चले जाने से अधिकांश वार्डों में पेयजल की समस्या बनी हुई है। समस्या को देखते हुए नगर पालिकाध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने नागरिकों की इस गंभीर समस्या के दृष्टिगत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। जिन्हें अमल में लाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आम नागरिकों का आवागमन नगर क्षेत्र में बना रहता है। सहालग के चलते बाजारों में भी लोगों की भीड़ है। ऐसे में पेयजल समस्या के निस्तारण हेतु नगर पालिका ने 19 सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ स्थापित किए हैं। प्रत्येक प्याऊ स्थल पर 04-04 बडे़ घड़े की व्यवस्था की गई है। दिन में दो बार प्याऊ स्थलों पर रखे घड़ों को भरे जाने की व्यवस्था भी है। साथ ही सजनाम नदी के पास सेतु बंध रामेश्वरम मंदिर के पास, नगर पालिका कार्यालय के पास, वर्णी चौराहे पर,  बीएसए कार्यालय के सामने आदि स्थलों पर जानवरों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था की गई है।

नगर क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक कुओं ललित टाकीज के पास, बूढे़ बाबा मंदिर के पास, तालाबपुरा में छत दार कुंआ, गांधीनगर स्थित ग्राम सभा का कुंआ, नेहरू नगर स्थित अग्रवाल की दुकान के सामने, हड्डी मील के पीछे स्थित कुंआ, बड़ापुरा में भरोसे का कुंआ, ओमी कुशवाहा के मकान के पास स्थित कुंआ, हर नारायण रजक के मकान के पास स्थित कुंआ, मुहल्ला चिरौलपुरा में टावर के सामने का कुंआ, वंशीपुरा में कुंआ, तालाबपुरा में देहरे मंदिर के पास का कुंआ, आजादपुरा में स्टेट बैंक के पास स्थित कुंआ, बृजेश तिवारी के मकान के सामने का कुंआ, तालाबपुरा में हबीब मंसूरी के मकान के पास का कुंआ, शंकरजी के मंदिर के पास का कुंआ, इलाइट चौराहे पर सुजान कुशवाहा के मकान के पास का कुंआ व वार्ड नं-07 में हनुमानजी के मंदिर के पास का कुंआ की साफ-सफाई सहित नगर पालिका बालिका इंटर कालेज में स्थित बावड़ी, भरतपुरा हाउस के पास स्थित पुरानी बावड़ी, वंशीपुरा में क्षत्रिय समाज मंदिर के पास स्थित बावड़ी को साफ सफाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


इसमें से मुहल्ला आजादपुरा में स्टेट बैंक के पास स्थित कुंआ, गांधीनगर स्थित ग्राम सभा के कुओं की साफ-सफाई की जा चुकी है। अन्य कुंओं/बावड़ियों की साफ-सफाई का कार्य प्रगति पर है। शीघ्र ही यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। पार्षदों की मांग पर नगर सीमांतर्गत वार्डों में लगभग 240 नए हैंडपंपों को स्थापित करने व लगभग 300 पुराने हैंडपंपों को रीबोर कराए जाने के लिए नगर पालिकाध्यक्ष सुभाष जायसवाल द्वारा जल संस्थान/जल निगम कार्यालय को सूची सहित पत्र प्रेषित किए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें