फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ के खिलाफ अभियान का नतीजा सिफर

Sat, 30 Jan 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। डीआईजी के निर्देश शुक्रवार को जुआ और सट्टा के खिलाफ अभियान चलाया गया। हालांकि, पुलिस को न तो कोई सटोरिया मिला और न ही कोई जुआरी मिला।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से शिकायतें आ रही थीं, कि नगर में विभिन्न जगहों पर जुआ व सट्टे का अवैध कारोबार चल रहा है। गत दिवस डीआईजी के संज्ञान में यह मामला आने पर शुक्रवार की दोपहर में नगर में विभिन्न स्थानों पर संचालित हो रहे सट्टे के ठिकानों पर दबिश दी गई।

कोतवाली प्रभारी उदयभान सिंह यादव ने मुहल्ला नेहरू नगर स्थित सटोरिए के अड्डे पर छापामार कार्रवाई  की, लेकिन पुलिस के पहुंचने के पहले ही सटोरिया ताला डालकर भाग गया। वहीं, देवगढ़ क्रासिंग पर सट्टे की बुकिंग काउंटर पर पुलिस ने छापामारा, लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला।
विज्ञापन


इसके अलावा मुहल्ला गोविंद नगर, नझाई बाजार सहित अन्य ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी। परंतु, कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस टीम में एसएसआई निगवेंद्र प्रताप सिंह, श्याम सुंदर यादव आदि शामिल रहे।

बुकिंग वाले परेशान
सटोरियों के अड्डे पर पुलिस की दबिश के कारण ताला लटकने के कारण बुकिंग कराने वाले ग्राहक परेशान घूमते रहे। मुहल्ला नेहरू नगर निवासी एक युवक, जो जुआ का अड्डा संचालित करने में गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई में निरुद्व हो चुका है, उसके ठिकाने पर शाम को बुकिंग कराने वालों की भीड़ लगी रही।

दरअसल, शुक्रवार को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच हुए टी- 20 क्रिकेट मैच को लेकर भी लाखों रुपये की बुकिंग हुई थी। लेकिन, पुलिस की कार्रवाई से पैसों का लेनदेन प्रभावित रहा। बुकिंग करने वालों ने अपने ग्राहकों को मामला शांत होने पर रुपये देने की बात कह मनाया।

बांटे जा रहे है इलाके
पिछले कुछ दिनों से नगर क्षेत्र में खुलेआम सट्टे की बुकिंग शुरू हो गई है। नेहरु नगर में बी-केबिन के पास से बाकायदा सट्टे के लिए इलाके आवंटित किए जा रहे हैं। इस आफिस की ब्रांच देवगढ़ क्रासिंग के पास भी, जहां एक लकड़ी की गुमटी पर बुकिंग का काम खुलेआम चल रहा है। शुक्रवार को दोनों जगहों पर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने के पहले ही सटोरिए फरार होने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन


सर्विलांस पर क्यों नहीं सटोरिए?
नगर क्षेत्र में सट्टा खिलाने वाले अधिकतर सटोरिए पुलिस की नजर में चिह्नित हैं। इन सटोरियों का सारा काम मोबाइल के जरिए हो रहा है। लेकिन, इसके बाद भी इन सटोरियों पर सर्विलांस से नजर नहीं रखी जा रही है। मुख्य सटोरियों पर अगर सर्विलांस के जरिए नजर रखी जाए, तो पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें