फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ग्राम पंचायतों में 22 को पांच-पांच दीपक जलाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर खासा उत्साह है। प्रधान संघ के अध्यक्ष अनुपम चौबे के आह्वान पर सभी 415 ग्राम पंचायतों में घर-घर पांच दीपक जलाए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।
श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में श्रद्धालु पहुंच नहीं पा रहे हैं, लेकिन वे अपने-अपने इलाकों में 22 जनवरी को दीपावली जैसा जश्न जरूर मनाने की तैयारी कर रहे हैं। प्रधान संघ ने ग्राम पंचायतों में पांच-पांच दीपक घरों पर जलवाने का प्रधानों से आह्वान किया है। वे पंचायतों में होने वाली दीपोत्सव की फोटो भी वाट्सएप पर साझा करेंगे।
विज्ञापन



अयोध्या में प्रभु राम के स्वागत में सभी ग्राम पंचायतों में पांच-पांच दीपक जलाए जाएंगे। सभी ग्राम प्रधानों से बात की गई है।-अनुपम चौबे, अध्यक्ष ग्राम प्रधान संघ

-
ग्राम पंचायत में सभी लोगों से अपने-अपने घरों पर पांच दीपक जलवाने का आह्वान किया है। इस मुहिम से सभी ग्रामीण जुड़ रहे हैं।-केशर बाई खंगार-ग्राम प्रधान छपरट

-
अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर ग्राम पंचायत में सभी लोगों से पांच पांच दीपक अपने घरों में जलाने का आह्वान किया है।-नासिर खान, प्रधान पिपरई
विज्ञापन


-
प्रभु राम के स्वागत को अमझरा घाटी हनुमान मंदिर पर 1100 दीपक व अन्य मंदिरों पर 108 दीपक जलाए जाएंगे। ग्राम पंचायत में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर 20 जनवरी को प्रत्येक घर में पांच-पांच दीपक जलेंगे।-हरेंद्र शाह, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत नाराहट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें