फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जांच में सेहत के लिए हानिकारक मिले केक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। केक में जो क्रीम लगाई जा रही है, उसमें रंगों की मात्रा अधिक होने व रिफाइंड ऑयल की मिलावट से वह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो रही है। अब तक जितने भी नमूने जांच के लिए भेजे गए, उन सभी में यह बात सामने आई है।
विज्ञापन

जन्मदिन व अन्य मौकों पर केक काटने व एक दूसरे को खिलाने का चलन है। लेकिन, चिकित्सकों का कहना है कि तत्काल बना हुआ केक ही खाना चाहिए। साथ ही उसमें ऊपर जो रंगीन क्रीम होती है, वह काफी हानिकारक होती है। हाल में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पाइन एप्पल फ्लेवर के केक का नमूना लिया था, जो प्रयोगशाला में फेल हो गया। विभाग ने दुकानदार के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए उसके खिलाफ वाद दायर किया है। उसमें कुछ हानिकारक तत्व पाए गए हैं। जानकारों का कहना है कि तत्काल व बिना क्रीम लगा हुआ केक अधिक हानि नहीं पहुंचाता है। जबकि, क्रीम लगा हुआ केक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें