गुगरवारा स्कूल में बच्चों को ड्रेस वितरण करते बीएसए रामप्रवेश
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। विकासखंड बार अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गुगरवारा में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ हो गया। इस दौरान बच्चों को यूनिफार्म का वितरण किया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामप्रवेश ने फीता काटकर स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विगत वर्ष विद्यालय में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों को स्मार्ट टीवी पर देखा। इसके उपरांत मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक जीएस राजपूत और बीएसए रामप्रवेश ने विद्यार्थियों को ड्रेस का वितरण किया। ग्राम प्रधान कनई रजक से विद्यालय में सुविधाओं की पूर्ति के लिए दिव्यांग शौचालय का निर्माण और जर्जर अतिरिक्त कक्षों को अति शीघ्र मरम्मत कराने के लिए कहा। बीएसए ने विद्यालय परिसर में भौतिक साज सज्जा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
मुख्य अतिथि झांसी मंडल झांसी के मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक जीएस राजपूत ने विद्यालय में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी योगेंद्र नाथ, प्रधानाध्यापक और संकुल प्रभारी हेमंत तिवारी, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राम देवी, अतल सिंह यादव, रविंद्र सिंह परमार, संजय टडैया, जितेंद्र जैन, श्रीकृष्ण पटैरिया, माया, भान सिंह, राजेश कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे।