फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव : भाजपा से सोनाली, सपा से नीलम ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा व सपा प्रत्याशी सहित सात लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। अंतिम दिन छह नामांकन किए गए। सपा प्रत्याशी ने शनिवार को ही एक सेट नामांकन जमा किया था, लेकिन सोमवार को जुलूस के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशी भी जुलूस के रूप में नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचीं। उनके नामांकन में प्रभारी मंत्री, राज्यमंत्री, सांसद व विधायक सभी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अब प्रत्याशियों के चेहरे काफी हद तक साफ हो गए हैं। नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी सोनाली जैन व सपा प्रत्याशी नीलम चौबे ने पर्चा भरा। इनके अलावा अनुपमा, नाजरीन, मीना राजा, सूबी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अरुणा शर्मा पूर्व में नामांकन दाखिल कर चुकी हैं। तीन अक्तूबर को नाम वापसी के बाद कितने प्रत्याशी मैदान में रहेंगे, यह भी तस्वीर साफ हो जाएगी। मंगलवार को फार्मों की जांच की जाएगी। सोमवार को नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा व सपा प्रत्याशी ने अपने समर्थन में लोगों से वोट मांगे।

पूजा-अर्चना कर कार्यालय का किया शुभारंभ : भारतीय जनता पार्टी की नगरपालिका परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सोनाली विवेक जैन ने सोमवार को अपना पर्चा दाखिल करने से पहले तुवन मंदिर के पास सिविल लाइंस में पूजा अर्चना कर चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। नामांकन प्रक्रिया के बाद जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत और जनप्रतिनिधियों ने चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं को चुनाव संबंधी निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि वे तन-मन से चुनाव में जुट जाएं और मतदाताओं से घर-घर संपर्क करें। प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि जीएसटी में की गई कमी से आवश्यक वस्तुओं के दामों में आई कमी एवं अन्य विकास कार्यों की जानकारी मतदाताओं को देनी चाहिए। सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने विकास के कई कार्य किए हैं, इनके बारे में कार्यकर्ता मतदाताओं को बताएं।
विज्ञापन

राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि इस चुनाव में भी हम सफल होंगे। चुनाव प्रभारी एवं कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के उपाध्यक्ष डाॅ. अनिल यादव ने कहा कि चुनाव की रणनीति बनाकर प्रचार किया जाएगा। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि सोशल मीडिया पर वैमनस्यता फैलाने वालों से बहस नहीं करनी चाहिए। प्रत्याशी सोनाली विवेक जैन ने कार्यकर्ताओं से भावनात्मक अपील करते हुए कमल का फूल खिलाने को कहा।
नामांकन में सपा व कांग्रेस के पदाधिकारी हुए शामिल
समाजवादी पार्टी से अधिकृत प्रत्याशी नीलम आशीष चौबे ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। सुबह 10 बजे सपा प्रत्याशी के घर सपा एवं कांग्रेस के पदाधिकारी जुटने शुरू हो गए। शहर की सड़कों पर समाजवादी पार्टी, कांग्रेस सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं विप्रजन शामिल हुए। नवीन तहसील पहुंचने पर वहां तैनात एसडीएम सदर, एडीएम, सीओ सिटी ने केवल चार लोगों को नामांकन कक्ष तक जाने की अनुमति दी, जिसमें सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव, प्रत्याशी नीलम आशीष चौबे, विद्या मालवीय सहित एक अन्य महिला प्रस्तावक शामिल हुईं। इस चुनाव में कांग्रेस ने खुलकर सपा प्रत्याशी का समर्थन किया है। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव, प्रदेश सचिव गीता मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलवंत सिंह राजपूत, नेहा तिवारी, राकेश रजक, शत्रुघ्न यादव, विक्की किलेदार, अभय चौबे, अभि जैन खजुरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें