फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी की दुकान से आठ मिनट में साढ़े पांच लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जगदीश मार्केट में एक कारोबारी की दुकान के ताले तोड़कर आठ मिनट में साढ़े पांच लाख रुपये नकद की चोरी कर ली गई। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। लेकिन, कैमरे में चोर का चेहरा स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा। वारदात का समय सीसीटीवी कैमरे से उजागर हुआ है।
विज्ञापन

मोहल्ला अजीतापुरा निवासी हरगोविंद डोडवानी पुत्र स्व. सुदामामल डोडवानी की श्री जगदीश मार्केट स्थित जगदीश धर्मशाला के सामने आनंद स्टोर के नाम से दुकान है। रोज की तरह वह शुक्रवार की रात को दस बजे दुकान में ताले लगाकर घर चले गए। इसके बाद सुबह दुकान के पास रहने वाले उनके पड़ोसी सुबह आठ बजे घर से बाहर आए और दुकान के शटर का ताला खुला हुआ देखा तो उन्होंने हरगोविंद को आवाज लगाई। लेकिन, दुकान के अंदर से कोई नहीं बोला। इस पर उन्होंने पास में जाकर देखा तो दुकान के ताले खुले थे। इस पर पड़ोसी ने आसपास के लोगों को इकट्ठा किया और हरगोविंद डोडवानी को दुकान के शटर के ताले खुले होने की जानकारी दी। हरगोविंद व उनके परिजन जानकारी लगने पर दुकान पर पहुंचे और देखा तो टेबल की ड्रॉज में रखे नकद लगभग साढ़े पांच लाख रुपये गायब थे। दूसरी ड्रॉज में पैनकार्ड और आधार कार्ड आदि कागजात का बैग भी गायब था। उन्होंने चोरी की घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।
अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता, सीओ सिटी राजा सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर चोरी के संबंध में घटना स्थल का निरीक्षण किया। दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें अज्ञात चोर द्वारा आठ मिनट के दौरान की गई चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लेकिन, चोर टोपी पहने हुए था, जिससे उसका चेहरा स्पष्ट दिखाई नहीं दे पाया। दुकान के अलावा बाजार में अन्य दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी चोर के दुकान में प्रवेश करने और मार्केट के पीछे की ओर तालाबपुरा वाले रास्ते से भागना भी कैमरे में कैद हो गया। फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें