फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से व्यावसायी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। मंगलवार की शाम को झांसी से ललितपुर की ओर जा रही एक बिना नंबर की कार ने राजमार्ग पर गैस गोदाम के पास वृद्ध व्यपारी को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। कार चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

नगर के हटवारा मोहल्ला निवासी आरा मशीन संचालक राजेंद्र अग्निहोत्री (70) उर्फ रज्जू पुत्र चतुर्भुज प्रतिदिन की भांति शाम को घूमने जाते है। सोमवार को करीब छह बजे वह आरा मशीन के सामने राजमार्ग पर टहलने गए थे। उसी बीच झांसी से ललितपुर की ओर तेज गति से जा रही बिना नंबर की चार पहिया कार ने राजेंद्र अग्निहोत्री में टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद कार चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पीछे से आ रहे पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के बाद अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा सहित प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा मौके पर गए। घटना से नगर में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें