फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईपास सब स्टेशन की इनकमिंग केबल बर्स्ट

Sun, 14 Feb 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बाईपास विद्युत सब स्टेशन स्थित उच्च क्षमता ट्रांसफार्मर से निकली हाइटेंशन लाइन की केबल अचानक बर्स्ट हो गई। इस कारण शहरी व ग्रामीण फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


बाईपास स्थित 33 केवी विद्युत सब स्टेशन में स्थापित 10-10 एमवीए के दो उच्च क्षमता ट्रांसफार्मरों से जुड़े शहर के फीडर नंबर दो, कल्यानप़ुरा, मसौरा, निवाई, खितवांस और कांशीराम कालोनी फीडरों को बिजली आपूर्ति प्रदान कर घरों को रोशन किया जाता है।

मुख्य सचिव का भ्रमण कार्यक्रम होने के कारण सुचारु व निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा रही थी। लेकिन, मुख्य सचिव के प्रस्थान करने के कुछ समय बाद ही शनिवार की दोपहर लगभग दो बजे दस एमबीए के एक ट्रांसफार्मर से निकली 11 हजार केवी लाइन की विद्युत इनकमिंग केबल बर्स्ट हो गई, जिसके कारण ट्रांसफार्मर पर भी फाल्ट की आशंका के चलते उपखंड अधिकारी व अवर अभियंता एवं अन्य विद्युत कर्मियों द्वारा मेगर मशीन मंगाई और उसे सुरक्षित किया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने तत्काल नई इनकमिंग केबल मंगाकर बदलने का कार्य शुरू किया। विद्युत विभाग द्वारा देर शाम तक विद्युत केबल बदलने का कार्य किया जा रहा था, जिससे देर रात तक बिजली आपूर्ति सुचारु हो गई।

इस कारण मसौरा, कल्यानपुरा व फीडर नंबर दो की बिजली आपूर्ति देर शाम तक गुल रही। हालांकि, विद्युत अधिकारियों व कर्मियों को इस बात की तसल्ली जरूर रही कि मुख्य सचिव के भ्रमण के दौरान कोई खराबी नहीं आई।

जिला अस्पताल व बंदरगुढ़ा की केबल काटी
रौंड़ा स्थित 132 केवी सब स्टेशन में स्थापित जिला अस्पताल और बंदरगुढ़ा स्थित जाखलौन पंप केनाल (जेपीसी) के स्वतंत्र फीडरों को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति दी जाती है। इसके लिए रौंड़ा से जिला अस्पताल एवं जेपीसी के लिए 11 हजार केवी लाइनों को बिछाया गया है। साथ ही टीकमगढ़ रेलवे लाइन के पास अंडर ग्राउंड व हाईटेंशन बेंच की दो-दो विद्युत लाइन निकाली गई हैं।

बुधवार की रात्रि बंदरगुढ़ा फीडर की दो बंच और जिला अस्पताल फीडर की एक केबल अज्ञात लोगों द्वारा लगभग 15-15 मीटर तक काटकर चोरी कर ली गई। हालांकि, दोनों फीडरों में एक-एक केबल अतिरिक्त जुड़ी होने के कारण विद्युत कर्मियों द्वारा आपूर्ति सुचारु कर दी गई। सूत्रों के अनुसार वर्तमान में सुचारु इन केबलों में भी यदि खराबी आती है तो दोनों स्वतंत्र फीडरों की बिजली आपूर्ति गुल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें