फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चिटफंड कंपनी बनाकर धोखाधड़ी के आरोपी का कोर्ट में आत्मसमर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। एलयूसीसी चिटफंड कंपनी के नाम से धोखाधड़ी करने के आरोपी सतीश जैन ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस की जांच में सतीश का नाम उजागर हुआ था। पुलिस उसकी तलाश में थी। इसी बीच शनिवार शाम को उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय ने उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया।
विज्ञापन

चिटफंड कंपनी बनाकर आम जनता के करोड़ों रुपये हड़पने पर पुलिस ने कई मामले दर्ज किए हैं। अभी तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में नए नाम उजागर हो रहे हैं। पुलिस अभी तक मुख्य सरगना रवि तिवारी व समीर अग्रवाल को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस ने विवेचना के दौरान आजापुरा निवासी सतीश जैन का नाम बढ़ाया था। लेकिन, वह पुलिस के हाथ आने से पहले ही न्यायालय में पेश हो गया। इस कंपनी के खिलाफ जनपद के पांच थानों में एफआईआर दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें