फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 को काला दिवस मनाने की बनी रणनीति

विज्ञापन
कंपनी बाग में बैठक करते बुंदेलखंड क्रांति दल के पदाधिकारी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। बुंदेलखंड क्रांति दल की बैठक में 31 अक्तूबर को काला दिवस मनाने की रणनीति बनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि बुंदेलखंड का विकास केवल पृथक बुंदेलखंड राज्य बनने से ही संभव है। बैठक में बुंदेलखंड को पृथक राज्य बनाने की मांग की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ताहर सिंह परमार ने आरोप लगाया कि 31 अक्तूबर 1956 को सरकार ने बुंदेलखंड राज्य समाप्त कर दिया था, तब से लेकर अब तक 18 राज्य बना दिए गए हैं लेकिन बुंदेलखंड राज्य की हमेशा उपेक्षा की गई है। अब राज्य निर्माण के लिए संघर्ष किया जाएगा। इसे ध्यान में रखकर 31 अक्तूबर को काला दिवस मनाना जाएगा। धरना उपरांत प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। सुंदर बाबू ने कहा कि बुंदेलखंड राज्य शीघ्र बनाया जाए और जब तक राज्य नहीं बना रहे, तब तक बुंदेलखंड के विकास की योजनाओं को धरातल पर लाया जाए। 31 अक्तूबर के कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से शीलू श्रीवास्तव, उमाकांत श्रीवास्तव, हरिनारायण विश्वकर्मा, मोहित साहू, अक्षय जैन, राहुल, समरीन, सोनम, गौरव कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, रामस्वरूप झां, प्रशांत श्रीवास्तव, डा नितेन्द करोसिया, सुंदर बाबू, मनोज रुपकला, ब्रजेश साहू आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ. नितेन्द करोसिया ने किया। अंत में ताहर सिंह परमार ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें