फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड विकास निधि : सदर विधानसभा क्षेत्र के 121 प्रस्ताव प्रशासन को सौंपे

विज्ञापन
विज्ञापन
- अधिकांश प्रस्ताव सार्वजनिक सुविधाओं के किए शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बुंदेलखंड विकास निधि के तहत सदर विधानसभा क्षेत्र के 121 प्रस्ताव प्रशासन के माध्यम से शासन को भेजे गए हैं, इसमें नगर पालिका क्षेत्र, तालबेहट, जखौरा, बार व बिरधा विकासखंड के सड़क आदि के प्रस्ताव भेजे हैं। इन प्रस्तावों में टिनशेड, सीसी रोड, ब्रिक्स व नाली के निर्माण शामिल हैं।
सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने बुंदेलखंड विकास निधि जिलांश योजना के तहत जिलाधिकारी को प्रस्ताव दिए हैं, इनमें नगर पालिका क्षेत्र के 6, विकासखंड तालबेहट के 29, विकासखंड जखौरा के 33, विकास खंड बार में 34 व विकास खंड बिरधा के 19 प्रस्ताव शासन को भेजे हैं। उन्होंने इन कार्य को पूर्ण कराने के लिए विकास खंड तालबेहट एवं बिरधा में यूपी सिडको, नगर पालिका क्षेत्र, विकास खंड जखौरा व बार के लिए कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को नामित करने का भी प्रस्ताव दिया है, उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र में सार्वजनिक स्थल पर टिनशेड व चबूतरा निर्माण, राजकीय महाविद्यालय में सीसी रोड निर्माण, नदीपुरा में संकट मोचन मंदिर के पास पेवर ब्रिक्स का कार्य, वार्ड नंबर पांच में सड़क निर्माण, गोविंदनगर में सड़क निर्माण, जिला महिला चिकित्सालय में पीपीसी विभाग में प्रतीक्षालय का निर्माण समेत कई प्रस्ताव भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बुंदेलखंड विकास निधि राज्यांश योजना में सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य के लिए प्रस्तावों को दिया है, इन प्रस्तावों की स्वीकृति के साथ कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसके अलावा भी कई विकास कार्यों के प्रस्ताव शासन से स्वीकृत होने जा रहे हैं। जनपद के सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य कराए जाएंगे।
रामरतन कुशवाहा, सदर विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें