फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के पानी से दूर होगा बुंदेलखंड का जलसंकट

Sun, 21 May 2017 01:14 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
पानी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। भूगर्भ जल विभाग झांसी, केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड लखनऊ व लघु सिंचाई विभाग की मदद से जनपद समेत बुंदेलखंड में जल संरक्षण व जल समस्या के समाधान के लिए कार्यशाला हुई। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों ने जलभृत मानचित्र एवं भूजल प्रबंधन विषय पर सुझाव दिए। बुंदेलखंड के जलसंकट को दूर करने के लिए पौधे लगाने और बारिश के पानी का संचित करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन



भूगर्भ जल विभाग झांसी, केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड लखनऊ व लघु सिंचाई विभाग ललितपुर के सहयोग से जिलाधिकारी डॉ. रूपेश कुमार की अध्यक्षता में जनपद एकीकृत योजना बनाने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने जल प्रबंधन पर आने विचार प्रस्तुत किए। भूमि जल विभाग के हाइड्रोलॉजिस्ट एके मिश्रा ने बुंदेलखंड में जल की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने जलभृत मानचित्र एवं भूजल प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। प्रो. भगवत नारायण शर्मा ने जल की समस्या पर अपने विचार रखे। कहा कि पेड़ लगाने और बारिश का जल संचय से यह समस्या दूर की जा सकती है। सुरेन्द्र नारायण शर्मा ने भू-जल पर विचार प्रकट किए। वन विभाग के डीएफओ ने प्रजेंटेशन के माध्यम से भूजल व वनों के संबंध में विचार रखे। कार्यशाला का संचालन भूगर्भ विभाग झांसी के प्राविधिक सहायक भू-भौतिकी श्यामवीर सिंह ने किया। लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मृत्युंजय कुमार ने सभी का आभार प्रकट किया। बैठक में अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र बहादुर सिंह, जिला सूचना अधिकारी चंद्रचूड़ दुबे, सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें