कोरोना संक्रमण काल में बचाव के लिए बुंदेेली लोकनृत्य के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। लोगों को बताया जा रहा है कि कारोना भयंकर महामारी है, दो लोग आपस में उचित दूरी बनाकर रहें तभी इससे बचाव हो सकता है। यह अभियान 11 जुलाई तक चलेगा। कार्यक्रम में नंदिनी राज अपनी प्रस्तुति दे रही हैं। लोगों में अपनी संस्कृति के प्रति जागरूकता लाने के लिए यह कार्यक्रम किया जा रहा है। इसे नार्थ सेंट्रल जान कल्चरल सेंटर इलाहाबाद ने अनुमति दी है।