बीना से ललितपुर आने के दौरान हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर-जाखलौन। बीना से ललितपुर आने वाली मेमू ट्रेन के इंजन में बैल फंस जाने के कारण यातायात एक घंटे तक प्रभावित रहा। कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन को धौर्रा स्टेशन पर करीब 35 मिनट खड़ा किया गया।
बीना से चलकर ललितपुर होते हुए झांसी जाने वाली मेमू ट्रेन धौर्रा से ललितपुर की ओर रवाना हुई। वह धौर्रा से कुछ दूरी पहुंची थी कि अमऊखेड़ा के समीप ट्रेन से एक गोवंश टकरा गया। उसका सिर इंजन में फंस गया। ट्रेन को पांच बजकर 45 मिनट पर रोका गया। छह बजकर 25 मिनट पर गोवंश के सिर को निकाला गया। इसके बाद ट्रेन छह बजकर 35 मिनट पर रवाना हुई।
पीछे से आने वाली कुशीनगर, पठानकोट एक्सप्रेस व दो मालगाड़ी प्रभावित हुई। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि पौने दो घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा, इसके बाद सुचारु हो गया।