फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवन बना डायलिसिस की राह में रोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
भवन बना डायलिसिस सुविधा की राह में रोड़ा
विज्ञापन

ललितपुर। जिला अस्पताल में गुर्दा रोगियों की सुविधा के लिए डायलिसिस यूनिट शुरू नहीं हो पा रही है। अस्पताल में कोई भवन नहीं होने के कारण यह यूनिट शुरू नहीं हो पा रही है। मजबूरन, मरीजों को उपचार के लिए झांसी जाना पड़ता है।
जिले में गुर्दा रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे मरीजों को खून की कमी होने पर नया खून दिया जाता है। इसके लिए डायलिसिस करना पड़ता है। डायलिसिस काफी महंगा उपचार है। पिछले साल शासन ने जिला अस्पतालों में डायलिसिस की सुविधा देने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक यह सुविधा यहां पर शुरू नहीं हो पाई है। पिछले दिनों जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया था। उन्होंने गुर्दा की खराबी वाले मरीजों को डायलिसिस की सुविधा जिला अस्पताल परिसर में शुरू कराने के निर्देश दिए थे। लेकिन, जिला अस्पताल में जगह की कमी के कारण डायलिसिस की सुविधा शुरू नहीं हो पा रही है। डायलिसिस की राह में भवन की कमी रोड़ा बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने डायलिसिस की शुरुआत करने के निर्देश दिए थे। लेकिन, जिला अस्पताल में भवन की व्यवस्था नहीं हो पा रही है।
- डॉ. एसके वासवानी
मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला संयुक्त चिकित्सालय
दस लाख रुपये स्वीकृत
शासन ने जिला अस्पताल प्रबंधन को डायलिसिस के लिए जगह चिह्नित करने के निर्देश दिए थे। अस्पताल प्रबंधन ने स्टाफ पार्किंग के पीछे जगह चिह्नित की है। इसका एस्टीमेट भी तैयार किया गया है। इसके निर्माण के लिए दस लाख रुपए स्वीकृत कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें