फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: आठ माह पहले मिला बजट, फिर भी नहीं शुरू हो सका काम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पर्यटन विकास व सुंदरीकरण की दो परियोजना ऐसी हैं, जिनकी धनराशि शासन से स्वीकृत होने के आठ माह बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। अमझरा घाटी, सुम्मेरा तालाब व सीतापाठ जल कुंड के सुंदरीकरण की योजना तैयार की गई थी। इन तीनों परियोजनाओं के लिए शासन ने चार करोड़ 34 लाख रुपये स्वीकृत किए थे। अमझरा घाटी का सुंदरीकरण का कार्य 13 फीसदी हुआ है तो दो योजनाओं पर अभी काम ही नहीं शुरू हुआ है।
नगर पालिका ने सुम्मेरा तालाब के सुंदरीकरण के लिए 2.04 करोड़ की योजना तैयार की थी। सीतापाठ के लिए 80 लाख की कार्ययोजना तैयार की थी। इसकी निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। अब तक इस कार्ययोजना पर कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। दूसरी ओर पर्यटन विकास के तहत अमझरा घाटी के सुंदरीकरण का कार्य भी अधर में है। इसके लिए शासन ने एक करोड़ 50 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। कार्यदायी संस्था इस कार्य को करने में रुचि नहीं दिखा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
शासन से जारी धनराशि के बाद भी दो योजनाओं पर काम शुरू नहीं हो सका है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी से मंगलवार को बात की जाएगी।-रामरतन कुशवाहा, सदर विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें