फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनैतिक दलों ने दी मिलीजुली प्रतिक्रिया

विज्ञापन
दुकान में बैठकर बजट देखते लोग। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। आम बजट पर राजनैतिक दलों के लोगों ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है। जहां भाजपा ने हर वर्ग का हितैषी बजट बताया है। वहीं, कांग्रेस, सपा व बसपा ने बजट को निराशावादी बताया है।
विज्ञापन

-----
बजट में किसानों को विभिन्न प्रकार की रियायतें व छोटे व्यापारियों को व्यापार बढ़ाने के लिए बैंकों से आसान लोन की व्यवस्था होना चाहिए थी। मोदी सरकार ऐसा कुछ नहीं सकी।- शेर सिंह यादव जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस
-----
इस बजट में आम जनता, मध्यम वर्गीय, किसानों व गरीबों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। खाने, पीने की वस्तुओं और दालों के रेट बढ़ाए जाने से गरीबों की थाली महंगी होगी। सरकारी कर्मी एवं मध्यम वर्गीय परिवारों की भी मुश्किलें और बढ़ेंगी।-बलवंत सिंह राजपूत, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी
विज्ञापन

-----
बजट में किसानों व आम लोगों का ख्याल नहीं रखा गया। यह बजट किसानों को और कर्जदार बनाने वाला तथा चंद बड़े पूंजीपतियों को बढ़ावा देने वाला है। आज जो देश का प्राइवेटाइजेशन कर देश की संपत्तियों को प्राइवेट हाथों (देश के चंद उद्योगपतियों) में सौंपा जा रहा, वह निंदनीय है। यह बजट किसान नौजवान एवं देश विरोधी है।-तिलक यादव एड. जिलाध्यक्ष सपा
-----
बजट पूर्णतया खोखला है, इससे आम जनता की कमर टूट जाएगी एवं सिर्फ पूंजीपतियों को ही फायदा पहुंचेगा।-
दीपक कुमार अहिरवार, जिलाध्यक्ष, बसपा
-----
बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। स्वास्थ्य बजट बढ़ाकर देशवासियों की सेहत की चिंता की गई है। देश की प्रगति के लिए कई महत्वपूर्ण चीजें जोड़ी गई हैं। कुल मिलाकर सभी को साथ लेकर चलने वाला बजट है।-जगदीश सिंह लोधी जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें