फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा ने खेला पिछड़ा कार्ड, आशा को बनाया उम्मीदवार

Sat, 04 Nov 2017 01:27 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। राजनीतिक दलों ने देर से सही नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए टिकट फाइनल करना शुरू कर दिया है। सपा के बाद अब बसपा ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। बीएसपी ने आशा जड़िया के रूप में पिछड़ा कार्ड खेला है। वहीं, भाजपा व कांग्रेस के टिकट को लेकर अभी भी रहस्य बरकरार है।
विज्ञापन



निकाय चुनाव में उम्मीदवार चयन के मामले में कुछ राजनीतिक दल पिछड़ते जा रहे हैं। इसकी वजह है पार्टियों के नेता जातिगत समीकरण बैठाने में उलझकर रह गए हैं। समाजवादी पार्टी ने सबसे पहले अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया। उन्होंने पूर्व चेयरमैन डा. सतीश सुड़ेले की पत्नी संध्या सुड़ेले को उम्मीदवार बनाया है। शुक्रवार को बसपा ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। जिलाध्यक्ष कैलाश नारायण कुशवाहा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए आशा जड़िया पत्नी मनमोहन जड़िया व नगर पंचायत तालबेहट अध्यक्ष पद के लिए प्रभात गोस्वामी को उम्मीदवार बनाया है। भारतीय जनता पार्टी में टिकट को लेकर सबसे ज्यादा घमासान है। वहीं, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी भी भाजपा के टिकट होने के इंतजार में बैठी है। इससे अब तक राजनीतिक परिदृश्य साफ नहीं हो पाया है। सोशल मीडिया पर अपने-अपने हिसाब से पार्टियों के उम्मीदवार तय किए जा रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह एडवोकेट का कहना है कि पार्टी ने अधिकृत उम्मीदवार अभी घोषित नहीं किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा का कहना है कि देर रात्रि तक टिकट फाइनल होने की संभावना है। उधर, निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों के उम्मीदवार फाइनल नहीं होने का विपरीत असर नामांकन प्रक्रिया पर पड़ रहा है। शुक्रवार को भी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद पर नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। हालांकि, पार्षद पद के लिए नामांकन करने का सिलसिला आज भी जारी रहा।
.....
पार्षद पद की सूची भी अटकी
ऐसा पहली बार हो रहा है जब पार्षद पद की सूची तय करने में राजनीतिक दल फंसते जा रहे हैं। बसपा अभी पाली, महरौनी अध्यक्ष पद सहित पार्षद की सूची जारी नहीं कर पाई है तो भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी किसी की भी सूची जारी नहीं कर सकी है जो शहर में चर्चा का विषय है।
विज्ञापन

......
इन्होंने किया नामांकन
वार्ड नंबर सात से लखनलाल, वार्ड नंबर आठ नेहरू नगर के पार्षद पद पर महेंद्र झा, वार्ड नंबर इक्कीस से प्रभा देवी, ज्ञान बाई, अभिलाषा, वार्ड नंबर बाइस से मुहम्मद अकरम, वार्ड नंबर चौबीस से कमलादेवी, वार्ड नंबर चौदह से यासमीन बेगम, वार्ड नंबर बारह से कविता साहू, वार्ड नंबर ग्यारह से नाजिया रजा ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
......
अध्यक्ष व सदस्य की अलग होगी मतपेटिका
नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन में अध्यक्ष पद के मतदान के लिए एक मतपेटी व सदस्य पद के लिए दूसरी मतपेटी का प्रयोग किया जाएगा।
......
अवकाश में भी बिकेंगे नामांकन पत्र
सावर्जनिक अवकाश में भी नाम निर्देशन पत्रों के विक्रय एवं उसके प्राप्ति की कार्रवाई की जाएगी। जिला मजिस्ट्रेट मानवेंद्र सिंह ने बताया कि सार्वजनिक अवकाश दिवसों में संबंधित कार्यालय यथावत खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें