फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSP and BJP are two sides of the same coin '

Wed, 27 Apr 2016 01:02 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
‘बसपा व भाजपा एक सिक्के के दो पहलू’ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
ललितपुर। प्रदेेश के भूतत्व और खनिकर्म मंत्री गायत्री प्रसाद ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी व भारतीय जनता पार्टी एक सिक्के के दो पहलू हैं। बसपा ने बुंदेलखंड को छलने का काम किया है, जबकि भाजपा अपने वायदे पूरे नहीं कर सकी है। गरीबों व महिलाओं की सच्ची हितैषी प्रदेश की अखिलेश सरकार है। उन्होंने अवैैध खनन के मामले में सपाइयों को क्लीन चिट दी है।
विज्ञापन

विभाग के नवनिर्मित कार्यालय में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीबों और महिलाओं के हित में अनेक कार्य किए हैं। छात्राओं को कन्या विद्या धन, महिलाओं को समाजवादी पेंशन व गरीबों को लोहिया आवास दिए हैं। वहीं, केंद्र सरकार अपने वायदे से मुकर गई है। वर्ष 2021 में गरीबों को पक्का मकान देने की बात कर रही है तो दो साल बाद युवाओं को दो लाख नौकरी देने का सपना दिखा रही है। इससे स्पष्ट है कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। बुंदेलखंड पैकेज के नाम पर धोखा दिया जा रहा है। झांसी-ललितपुर की सांसद का नाम लिए बगैर लिए उनके कामकाज पर अंगुलियां उठाई। उन्होंने सांसद साध्वी निरंजन ज्योति पर मतदाता को धोखा देने का आरोप लगाया। हकीकत में भाजपा दंगा फैलाने व भड़काने का काम करती है।
उन्होंने कहा कि बसपा ने बुंदेलखंड की जनता को छलने व लूटने का काम किया है। किसानों की हो रही आत्महत्या के मामले में उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की। अवैध खनन के मामले में उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं को क्लीन चिट देते हुए कहा कि दूसरे दलों के नेता सपा का झंडा लगाकर पार्टी को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने हो रहे अवैध खनन के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यदि खनन सामग्री डंप हो रही है तो उसे नीलाम किया जाता है। इससे विभाग को रायल्टी मिल रही है। खनन पट्टे नहीं होने के जवाब में उन्होंने कहा कि कुछ लोग खनन पट्टे नहीं होने देना चाहते हैं। ऐसे लोग न्यायालय में पहुंचकर व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं। बुंदेलखंड में बालू और मोरंग के पट्टों की संख्या के सवाल को टाल गए। आय के अधिक संपत्ति व लोकायुक्त के मामले पर चुप्पी साध ली।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार, जिला खान अधिकारी सन्नी कौशल, सपा जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन, एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन, बालकृष्ण निरंजन, शिशुपाल सिंह यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें