फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे ठप रही बीएसएनएल की सेवाएं

Sat, 13 Jun 2015 01:22 AM IST
ललितपुर/ब्यूूरेेेा
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। झांसी से आने वाली 24 पेयर की मुख्य ओएफसी (आप्टिकल फाइबर केबल) क्षतिग्रस्त होने से जनपद में सात घंटे भारत संचार निगम लिमिटेड की सेवाएं बाधित रहीं। इससे बैंक, इंटरनेट कैफे, मोबाइल उपभोक्ता घंटों परेशान होते रहे। इससे लाखों का नुकसान हुआ। डेढ़ बढ़े टीकमगढ़ लाइन से जोड़कर सेवाएं बहाल की गई।
विज्ञापन



भारत संचार निगम लिमिटेड से जनपद के एक लाख से अधिक मोबाइल उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। साथ ही जनपद में चार हजार लैंड लाइन और दो हजार इंटरनेट ब्राडबैंड उपभोक्ता मौजूद हैं। जनपद की 25 बैंक भी बीएसएनएल की सेवाएं से जुड़ी हुई हैं। शुक्रवार सुबह छह बजे नदनवारा के पास 24 पेयर की मुख्य ओएफसी(आप्टिकल फाइबर केबल) खुदाई के कारण क्षतिग्रस्त हो गई। सेवाएं ठप होने की जानकारी विभागीय अधिकारियों को होते ही पेट्रोलिंग करवाने का काम किया गया। करीब 10 बजे नदनवारा में केबल क्षतिग्रस्त होने का पता चलते ही द्रुत गति से काम करने शुरू हो गया। करीब 2 घंटे काम चलने के बाद भी काम पूर्ण नहीं हो सका।


इसको देखते हुए बीएसएनएल के अधिकारियों टीकमगढ़ लाइन से उपभोक्ताओं को जोड़ने का काम किया। करीब घंटों की मशक्कत के बाद 1.30 बजे लाइन को जोड़ दिया गया। जिससे उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। वहीं बैंकों का कामकाज के साथ साइबर कैफे भी शुरू हो गए।
विज्ञापन



50 लाख से अधिक का नुकसान
भारत संचार निगम लिमिटेड की सेवाओं से बैंक व साइबर कैफों के साथ ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से धनराशि का हस्तांतरण किया जाता है। अधिकारियों के अनुसार करीब एक घंटे में 9 से 10 लाख रुपए लाभ होता है। लेकिन, सेवाएं प्रभावित होने से 50 लाख रुपए से अधिक का नुकसान होने की संभावना है।


उदासीन रहता है रवैया
बीएसएनएल की नगर के साथ जनपद में कई बार केबल क्षतिग्रस्त हो चुकी है। खुदाई में ठेकेदार या अन्य कंपनी के लोग केबल को नुकसान पहुंचा देते हैं। लेकिन, विभागीय अफसर जिम्मेदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करवाते हैं। इस कारण निर्माण के दौरान अक्सर केबल कटने की घटनाएं हो जाती हैं, जिससे विभाग को तो लाखों का नुकसान होता है ही उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।


- इनका कहना है -
नदनवारा के पास सुबह ओएफसी केबल क्षतिग्रस्त हो गई। इस कारण पूरे जनपद की लाइन प्रभावित हुई। उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए टीमगढ़ लाइन से जोड़कर सेवाएं बहाल की गई। क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

-शिव कुमार, एसडीओ बीएसएनएल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें