फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दुपट्टे के फंदे पर लटककर बीएससी की छात्रा ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। घर के अंदर ढालान में छत के कुंदे से दुपट्टे के फंदे पर लटककर बीएससी अंतिम वर्ष में पढ़ रही 19 वर्षीय छात्रा सुहानी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। पिता ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है।
मृतका के पिता भगवानसिंह ने बताया कि बुधवार को वह गल्ला मंडी गया था। घर पर उसकी पुत्री सुहानी अन्य परिजनों के साथ मौजूद थी। शाम को छोटा भाई कृष्णप्रताप सिंह उसे बुलाने के लिए घर के अंदर वाले हिस्से में गया। यहां ढालान में छत के कुंदे से दुपट्टे के फंदे पर सुहानी को मृतावस्था में लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतका दो भाईयों की इकलौती बड़ी बहन थी और बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता भगवान सिंह ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें