ललितपुर। थाना जाखलौन क्षेत्र के गांव जामुनधाना कलां में सगे भाइयों में पानी के पाइप को लेकर विवाद हो गया। इसमें दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
जाखलौन क्षेत्र के गांव जामुनधाना कलां निवासी अर्जुन पुत्र गणेश और धुरू पुत्र गणेश में खेत में सिंचाई के लिए डाले गए पाइप को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें अर्जुन पुत्र गणेश, धुरु पुत्र गणेश, पार्वती पत्नी गणेश, गणेश पुत्र परशु, वर्षा पत्नी गणेश घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया और सभी घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा। गंभीर रूप से घायल अर्जुन को चिकित्सकों ने झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।