फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सात हजार किसानों को मिलेगा फसल नुकसान का मुआवजा

Mon, 03 Apr 2023 12:07 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में ओलावृष्टि की मार झेल रहे सात हजार किसानों के आंसू 10.27 करोड़ रुपये से पोंछे जाएंगे। प्रशासन की रिपोर्ट के बाद शासन ने किसानों के लिए मुआवजे की रकम जारी कर दी है। इसे प्रभावित किसानों को वितरित करने की तैयारी है।
विज्ञापन

जनपद में करीब 2.64 लाख किसान करीब 2.75 लाख हेक्टेयर भूमि पर खेती करते हैं। 17 से 20 मार्च के बीच जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने फसल बर्बाद कर दी थी। खड़ी फसल बर्बाद होने से किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया था। जिला प्रशासन ने ओलावृष्टि प्रभावित गांवों में राजस्व विभाग की टीम को भेजकर सर्वे कराया था।
सर्वे मेें तहसील सदर, तालबेहट, मड़ावरा व महरौनी के 20 गांवों में कुल 7380 किसानों की 6216.227 हेक्टेयर भूमि पर खड़ी फसल को ओलावृष्टि से 35 फीसदी का नुकसान होने की पुष्टि हुई थी। इस आधार पर जिला प्रशासन ने शासन से 10.27 करोड़ रुपये की मांग की थी। अब शासन ने राशि जारी कर दी। जल्द ही मुआवजे की रकम किसानों को बांटने की तैयारी है।
विज्ञापन

-
पहले चार गांव मेें ही माना था नुकसान
जनपद में 17 मार्च को हुई ओलावृष्टि के बाद सर्वे किया गया था। जिसमें तहसील तालबेहट के सिर्फ चार गांवों के दो हजार किसानों की 2110 हेक्टेयर भूमि को ही 33 फीसदी फसल को ही प्रभावित बताया था और शासन से 2.81 करोड़ रुपये राहत राशि के तौर पर मांगे थे। जबकि अन्य 13 गांवों में 2 से लेकर 22 फीसदी तक का नुकसान बताया गया था। इस सर्वे को लेकर तमाम सवाल उठ रहे थे। जिसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का पुन: सर्वे कराया गया। इसमें 20 गांवों में नुकसान ही पुष्टि हुई।

ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए शासन से 10.27 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। इस धनराशि को शासन ने मंजूर करते हुए जारी कर दिया है। जल्द ही प्रभावित किसानों को राहत राशि का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। - गुलशन कुमार, अपर जिलाधिकारी, वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें