फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कुर्सी पर बैठने पर भाइयों को पीटा, चार पर केस

Sun, 01 Oct 2023 12:23 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर का पंचर बनवाने गए थे, बैठने और घड़े का पानी पीने पर दुकानदार व बेटों ने पीटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मड़ावरा (ललितपुर)। ट्रैक्टर के टायर का पंचर बनवाने गए दो भाइयों को दुकान पर रखी कुर्सी पर बैठना भारी पड़ गया। आरोप है कि दुकानदार और उसके बेटों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने चार पर केस दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सौंरई निवासी चंद्रभान अहिरवार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 सितंबर को मध्यप्रदेश के ग्राम महूना थाना खुरई निवासी उसके साले शिवराम व धर्मेंद्र उसके घर आए थे। वह लोग शाम को ट्रैक्टर के टायर का पंचर बनवाने के लिए सौंरई में घूमन कुशवाहा की दुकान पर गए थे। इस दौरान वह वहां रखी कुर्सी पर बैठ गए और दुकान पर रखे घड़े से पानी पीने लगे।
विज्ञापन

उन्हें पानी पीते देख घूमन आगबबूला हो गया और गाली-गलौज करते हुए कहा कि पानी पीने और कुर्सी पर बैठने की हिम्मत कैसे हुई। आरोप है कि इसके बाद घूमन और उसके पुत्र अनिल, रवि और दमरू पुत्र चतरे कुशवाहा ने लोहे की रॉड और धारदार हथियार से उन दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। जिसमें शिवराम और धर्मेंद्र को काफी चोटें आईं।
विज्ञापन

चीख पुकार सुनकर मौके पर भीड़ जुट गई, जिन्हें देख कर विपक्षीगण जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ अनुसूचित जाति जनजाति नृसंशता निवारण अधिनियम एवं आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें