फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जल विहार में विमान में विराजमान की जाएंगी पीतल की मूर्तियां

Sun, 01 Oct 2023 12:19 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीरघुनाथ मंदिर में ब्राह्मण समाज की बैठक हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी (ललितपुर)। कस्बा स्थित श्रीरघुनाथ मंदिर में शनिवार को ब्राह्मण समाज की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि अगले वर्ष से भगवान के जल विहार पर बड़ी मूर्ति नहीं निकाली जाएंगी। विमान के लिए पीतल का राम दरबार लाकर मंदिर में स्थापना कराई जाएगी।
बैठक में तय हुआ कि अक्तूबर माह से मंदिर व्यवस्था के लिए प्रत्येक ब्राह्मण परिवार पचास रुपये महीने मंदिर कोष में जमा करेगा। फरवरी-मार्च में होने वाले स्थापना कार्यक्रम में सभी शामिल रहकर सहयोग करेंगे। सभी से सप्ताह में एक दिन मंदिर आने एवं मंदिर और समाज संबंधी कोई भी बात लिखने या करने से पहले चर्चा करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद : इस मौके पर महेश नारायण गोस्वामी, राजेंद्र प्रसाद दुबे, बद्रीप्रसाद दुबे, सत्यनारायण गंगेले, शत्रुघ्न शास्त्री, शैलेंद्र चौबे, नरेंद्र त्रिपाठी, सतीश पस्तोर, बृजेंद्र शर्मा, मनोज दुबे, सुदामा प्रसाद दुबे, सतीष पुरोहित, अनिल त्रिपाठी, अमित दुबे, राकेश दुबे, कुनाल मिश्रा, उमेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, योगानंद गंगेले, रामलला गोस्वामी, अनिल पस्तोर, संजय रावत, अजय गोस्वामी, नीरज शर्मा, बृजकिशोर पुरोहित, आशु पुरोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें