संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नेशनल हाईवे-44 पर तेज रफ्तार ट्रक ने चीरा व विघा महर्रा के पास बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार साले की मौत हो गई, जबकि जीजा को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
मोहल्ला बड़ापुरा निवासी नारायण (26) मंगलवार को अपने जीजा कंछेदी (25) निवासी मोहल्ला चौबयाना के साथ बाइक से झांसी जा रहा था। वे ग्राम चीरा व महर्रा के पास नेशनल हाईवे-44 पर पहुंचे थे कि ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने नारायण को मृत घोषित कर दिया, जबकि कंछेदी की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। मृतक व घायल के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए थे। सीओ सदर अभय नारायण राय ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक की तलाश की जा रही है।