फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: साली की शादी से पहले जीजा ने फंदे पर लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। थाना बार के ग्राम बम्हौरी खडैत साली की शादी से पहले जीजा ने फंदे से लटकर जान दे दी। चार साल से पत्नी व बच्चों के साथ दामाद ससुराल में रह रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। ससुर ने बताया कि शराब के नशे में दामाद ने आत्महत्या की है।
ससुर मोती सहरिया ने बताया कि बड़ी बेटी की शादी थाना नाराहट के ग्राम गौना निवासी हर गोविंद (30) से की थी। दामाद हर गोविंद चार साल से पत्नी रेखा और पुत्र रवि व पुत्री विशाखा के साथ अपनी ससुराल ग्राम बम्हौरी खडैत रह रहा था। वह शराब पीने का आदी था। 11 जुलाई को हर गोविंद के साली की शादी थी। इसलिए में घर में तैयारी जोर-शोर से चल रही थी। शनिवार को हरगोविंद ने कस्बा बार जाकर शराब का सेवन किया और शाम को नशे की हालत में घर लौटा। यहां घर की महिलाएं बाहर बैठकर शादी की तैयारी में जुटी थी। यह देख हरगोविंद चुपचाप घर के अंदर चला गया था। कुछ देर बाद जब बच्चे घर के अंदर गए। देखा कि कमरे में म्यांरी से साड़ी के फंदे पर हरगोविंद लटक रहा था। बच्चों ने बाहर आकर महिलाओं को इसकी जानकारी दी। तब महिलाओं ने अन्य लोगों को इसके बारे में बताया। सभी लोग अंदर पहुंचे और हरगोविंद को फंदे से नीचे उतारा। फंदे पर लटकने से हरगोविंद की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। थाना बार प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दामाद की मौत पर शादी वाले घर में छाया मातम
मृतक हरगोविंद के ससुर मोती ने बताया कि 11 जुलाई को उसकी छोटी पुत्री व हरगोविंद की साली शिवानी की शादी है। घर में शादी की तैयारियां और रस्में चल रही थी। वह स्वयं रविवार को रिश्तेदारी में निमंत्रण बांटने के लिए गया था। यहां उसके दामाद हरगोविंद ने शराब के नशे में आत्महत्या करने के बाद घर में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें