फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बोलेरो ने बाइक को सामने से मारी टक्कर, जीजा की हुई मौत; साला अस्पताल में भर्ती

Tue, 20 Jun 2023 10:11 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

बाइक पर जा रहे जीजा और साले को बोलेरो ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में जीजा की मौके पर ही सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे मध्य प्रदेश में बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार जीजा की मौत हो गई। जबकि साला गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


थाना मड़ावरा अन्तर्गत ग्राम पिसनारी निवासी राजेन्द्र (21) पुत्र अनंदी सहरिया मंगलवार को अपनी पत्नी को लेकर ससुराल बालाबेहट छोड़ने गए थे। पत्नी को छोड़ने के बाद वह अपने बड़े भाई के साले गणेश को लेने मध्य प्रदेश के मालथोन पहुंचा। जहां से अपने साले गणेश को लेकर अपने घर पिसनारी लौट रहा था। 

अभी वह मध्य प्रदेश के नोनिया के समीप ही पहुंचा था कि सामने से आ रही बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साला गणेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें