ललितपुर। थाना जखौरा के अंतर्गत ग्राम तिलहनी में खेत पर सो रहे भाई - बहन को सांप ने डस लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। इसके अलावा एक युवक की भी सांप से डंसने से मौत हो गई। बारिश में सांप के डंसने की घटनाएं बढ़ने से लोगों में दहशत है।
ग्राम तिलहनी निवासी झुन्नू (15) पुत्र रामदीन सहरिया और उसकी बहन मिथलेश (3) मंगलवार की रात को खेत पर सो रहे थे। देर रात बहन मिथलेश को सर्प ने डंस लिया, जिससे वह चिल्लाई तो भाई झुन्नू जाग गया और उसने सांप को हाथ से पकड़कर फेंकना चाहा, लेकिन सांप ने उसे भी डस लिया। दोनों को पहले झाड़फूंक के लिए ले जाया गया, लेकिन हालत खराब होने पर उपचार कराया। लेकिन, दोनों की मौत हो गई। थानाध्यक्ष महेश गौतम ने बताया कि परिजनों की सूचना थाना जखौरा को दी गई। दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।