फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानें बंद कर भागे दलाल, मुख्य गेट का ताला जड़ा

Thu, 03 Sep 2015 11:37 PM IST
ललितपुर ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में एसडीएम के छापे की अफवाह से हड़कंप मच गया। दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग गए तथा कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया गया। दिन भर एसडीएम के आने की चर्चाएं चलती रहीं।
विज्ञापन



गत माह सहायक संभागीय कार्यालय में जिलाधिकारी के छापे का खौफ अब भी यहां काम कर रहे दलालों व कर्मियों के दिमाग में समाया हुआ है। हालांकि, मामला शांत होने के बाद फिर से दलालों की सक्रियता बढ़ने लगी है। किसी वरिष्ठ अधिकारी के यहां पर नियमित रूप से नहीं बैठने के कारण कर्मियों व दलालों में साठगांठ होने के चलते विभिन्न लाइसेंस, चालान व अन्य राजस्व कार्य आसानी से निपटाए जाते हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर को एआरटीओ कार्यालय में एसडीएम व अन्य अधिकारियों के छापे की अफवाह फैल गई। इतना ही नहीं, कार्यालय कर्मियों ने अपने- अपने पटलों के दस्तावेजों को दुरुस्त करना शुरू कर दिया और सभी संदिग्धों व दलाल किस्म के लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। साथ ही मुख्य गेट का ताला भी जड़ दिया। हालांकि, बाद में खबर अफवाह साबित होने की जानकारी मिलने पर विभागीय कर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें