सिद्दनपुरा में तिरछा झुका विद्युत का पोल
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। वार्ड नंबर एक सिद्धनपुरा की पार्षद रामवती रजक ने अधिशासी अभियंता विद्युत को ज्ञापन देकर क्षतिग्रस्त खंभे बदलवाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि पिछले माह 20 जून को आई तेज आंधी से मोहल्ले में कई खंभे टूटकर जमींदोज हो गए थे। इस दौरान कई केबल भी क्षतिग्रस्त हो गई थी, जो अभी भी जमीन पर पड़ी हुईं हैं। विभागीय अफसरों ने वैकल्पिक व्यवस्था करके आनन फानन में नए खंभे लगाकर विद्युत व्यवस्था सुचारू कर दी। लेकिन, अहिरवार धर्मशाला के पास शकील मिस्त्री के घर के पास, टौरिया मंदिर के सामने देवी मंदिर के पास क्षतिग्रस्त खंभों को अभी तक नहीं बदला गया है। इसी प्रकार हरप्रसाद के घर के पास एक खंभा तिराहा होकर जमीन की झुक गया है, ऐसी स्थिति में हर समय हादसा का अंदेशा रहता है। टोरिया देवी मंदिर के पास तो अभी भी केबिल जमीन पर पड़ी है। 15 दिन बीतने के बाद भी विभागीय अफसरों ने वैकल्पिक व्यवस्था को स्थाई रूप में नहीं किया है। उन्होंने वार्ड की विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण कर स्थाई समाधान कराने की मांग की।