ललितपुर। मुनि सुधासागर महाराज ने कर्म की प्रधानता बताते हुए कहा कि जीवन में हम दुखी इसलिए हो रहे हैं कि हमने धर्म के कार्यों की तो सीमा बांधी है पर पाप करने की कोई सीमा नहीं बांधी। उन्होंने कहा कि जैन स्तोत्रों को जीवन में उतारना ही प्रभु की सच्ची भक्ति है। जिसका अनुसरण प्रत्येक श्रावक को करना चाहिए। वह सोमवार को अभिनंदनोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र पर विद्वत परिषद के अधिवेशन में संबोधित कर रहे थे।
मुनिश्री ने विद्वानों को धर्म संस्कृति के संरक्षण के उदेश्य को जन जन तक पहुंचाने के लिए कहा। मुनिश्री ने प्रत्येक विद्वान को स्वाध्याय और प्रवचन का सतत अभ्यास करने की सीख दी। अधिवेशन में मंगलाचरण डॉ.आरती जैन इटावा, निर्मला सांघवी जयपुर, प्रियंका जैन सागर ने किया।
प्रो.अरूण कुमार जैन अध्यक्ष विद्वत परिषद, दिगंबर जैन पंचायत अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, महामंत्री डॉ. अक्षय टडैया, प्रबंधक राजेंद्र जैन, मोदी पंकज जैन पार्षद, संयोजक धार्मिक आयोजन मनोज जैन, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, संगोष्ठी संयोजक संजीव जैन, जिनेंद्र जैन मौजूद रहे।
विद्वान हुए सम्मानित
अधिवेशन में क्षुल्लक गणेश प्रसाद वर्णी स्मृति पुरस्कार पं. हेमचंद जैन रेवाड़ी, पं. सुरेंद्र जैन वाराणसी, पं. गोपालदास बरैया स्मृति पुरस्कार प्रो. सुदर्शनलाल जैन वाराणसी, डॉ. हरिश्चंद जैन मुरैना, मेजर केके जैन स्मृति पुरस्कार प्रो. रमेश चंद जैन नई दिल्ली, प्रो. फूलचंद प्रेमी वाराणसी, प्रो. शीतलचंद जैन जयपुर, डॉ. जय कुमार जैन मुजफ्फरनगर, प्रो. अभय कुमार जैन बीना, डॉ. कपूरचंद जैन स्मृति पुरस्कार डॉ. शैलेश जैन शास्त्री सांगानेर, डॉ. अमित जैन भोरदा ललितपुर को प्रदान किया गया।
प्रो.अशोक जैन बने विद्वत परिषद के अध्यक्ष
अखिल भारतीय विद्वत परिषद के अधिवेशन में सर्वसम्मति से प्रो.अशोक जैन वाराणसी को अध्यक्ष एवं प्रो. विजय कुमार जैन लखनऊ को महामंत्री चुना गया। डॉ.सुरेंद्र भारती बुराहनपुर उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री पं. संजीव जैन महरौनी, डॉ. शैलेष जैन बांसवाड़ा उपमंत्री, पं. महेंद्र जैन मुरैना कोषाध्यक्ष व डॉ. सुमत कुमार जैन उदयपुर प्रकाशन मंत्री चुने गए। कार्यकारिणी सदस्य में प्रो. कमलेश कुमार जैन वाराणसी, डॉ. संतोष कुमार जैन सीकर, डॉ. राजेंद्र जैन, चिंतामणि जैन नागपुर, पं. सुदर्शन जैन पिंडरई , डॉ. पंकज जैन इंदौर, डॉ.पुलक गोयल जबलपुर, डॉ.सुनील संचय ललितपुर, डॉ.आशीष जैन दमोह,किरण प्रकाश जैन सांगानेर, डॉ.प्रदीप जैन तारादेही, डॉ.अमित जैन भोरदा, डॉ.संजय जैन सागर मनोनीत हुए।
पवित्र जैन तीर्थ घोषित हो सम्मेद शिखर
झारखंड राज्य के गिरिडीह जिले में 20 तीर्थंकरों की मोक्ष स्थली श्री सम्मेदशिखर जी को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने की मंशा पर विद्वानों ने आपत्ति जताई। कार्यकारिणी सदस्य डॉ.सुनील जैन संचय ने प्रस्ताव रखते हुए कहा कि झारखंड सरकार पर्यावरण, पर्यटन व गैर धार्मिक गतिविधियों की अनुमति देकर तीर्थराज की स्वतंत्रता और पवित्रता को नष्ट कर रही है। प्रस्ताव का समर्थन सभी विद्वानों ने किया।