फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल एवं पुलियों का होगा जीर्णोद्घार

विज्ञापन
एनआईसी में पुल एवं पुलियों के पुनर्निर्माण के महा अभियान के शुभारंभ का कार्यक्रम देखते अधिकारी ? - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंचाई विभाग के पुल और पुलिया के जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण के महाअभियान का वर्चुअल शुभारंभ किया। अभियान के शुभारंभ पर बताया गया कि पूरे प्रदेश में 25050 पुल और पुलियों का जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

वहीं, जनपद में सिंचाई निर्माण खंड तृतीय और राजघाट निर्माण खंड द्वारा लोअर/अपर राजघाट नहर प्रणाली, गोविंद सागर बांध व शहजाद बांध नहर प्रणालियों पर क्षतिग्रस्त 579 पुल और पुलिया का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ड्रेनेज क्रॉसिंग एवं हेड रेगुलेटर मरम्मत का कार्य भी कराया जाना है, जिसकी संभावित लागत 656.63 लाख है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के समस्त जनपदों में संवाद स्थापित किया। इसका सजीव प्रसारण एनआईसी हाल में देखा गया। इस दौरान जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार के साथ सिंचाई विभाग के अधिकारी व सत्तारूढ़ दल के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिशासी अभियंता मनमोहन सिंह ने बताया कि उक्त कार्य हेतु ई निविदा आमंत्रित करने के पश्चात अनुबंध गठित करने की कार्रवाई की जा रही है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री द्वारा समस्त कार्य 100 दिवस के भीतर गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कार्य प्रारंभ करने से पूर्व जनप्रतिनिधियों से इसका शुभारंभ कराने के लिए कहा। एनआईसी हाल में जनप्रतिनिधि, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें