फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पा रहे नपा के निर्माण कार्य

विज्ञापन
जुगपुरा में क्षतिग्रस्त पुलिया - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका परिषद द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला वार्ड नंबर आठ जुगपुरा में उजागर हुआ है। यहां कुछ महीने पहले एक नाली पर निर्मित की गई पुलिया में क्रेक आ गए हैं। वहीं, एक नाली भी मरम्मत मांग रही है। इसके बाद भी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है। नगर पालिका परिषद शहर के विभिन्न वार्डो में सड़क और नाली के निर्माण करा रही है। जुगपुरा वार्ड स्थित नेहरू युवा केंद्र के पास बस्ती में एक नाली पर पुलिया का निर्माण कुछ महीने पहले कराया गया था, लेकिन इस पुलिया में दरारें दिखाई देने लगीं। इससे स्थानीय लोगों को पुलिया के धंसकने का भय सताने लगा है। वहीं, एक पक्की नाली का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे नाली का गंदा पानी इधर-उधर बह रहा है।
विज्ञापन

पुलिया में क्रेक आने की जानकारी मिली है। इसका परीक्षण कराया जाएगा। यदि निर्माण में गड़बड़ी उजागर होती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निर्माण की गुणवत्ता से कतई समझौता नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो दोषी को काली सूची में डाला जाएगा।
विज्ञापन

- डा.संजय कुमार मिश्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद

जुगपुरा में चोक पड़ी नाली- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें