फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी नालियां सड़क पर भरा पानी लोग हो रहे परेशान

विज्ञापन
नेहरू नगर में कच्ची सड़क पर भरा पानी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। मोहल्ला नेहरू नगर वार्ड तीन के वाशिंदों को सड़क और नाली की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। कई जगहों पर न तो सड़क है और न ही पक्की नाली। ऐसा ही कुछ हाल वंशीधाम कालोनी देवगढ़ रोड बाईपास पर देव सिंह यादव वाली गली में है। यहां सड़क और नाली नहीं बनने से गंदा पानी सड़कों पर भर रहा है। इससे छोटे-छोटे बच्चों को बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

नेहरू नगर में आवासीय क्षेत्र का विस्तार लगातार हो रहा है। वंशीधाम कालोनी और उसके आसपास कई नये मकान बन गए हैं, लेकिन यहां अभी भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। इससे कई जगहों पर सड़कें और नालियां पक्की नहीं हो सकी हैं। इससे स्थानीय लोगों को गंदे पानी और कीचड़ में से होकर निकलना पड़ रहा है। वहीं, विद्यालय जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को भी इसी गंदे पानी में से होकर प्रतिदिन स्कूल के लिए जाना पड़ता है।
देवगढ़ रोड बाईपास के मुख्य मार्ग से अंदर जाने वाली गली का रास्ता कच्चा है, जिसमें पिछले दिनों हुई बारिश से सड़क पर पानी भर गया है। हालांकि, अब धूप निकल रही है, लेकिन रास्ता अभी भी सूख नहीं पाया है। इसकी वजह से घरों से निकल रहा गंदा पानी सड़क पर जमा हो रहा है। मोहल्लेवासियों ने कई बार सड़क और नाली बनवाने के संबंध में नगर पालिका के उच्च अधिकारियों को ज्ञापन दिए, लेकिन आज तक कोई भी अधिकारी और कर्मचारी सड़क और नाली की जांच करने के लिए नहीं आया।
विज्ञापन

कच्ची सड़क और नाली को पक्का करने के लिए मोहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित कराया है। अब उम्मीद लगाए बैठे हैं कि शायद नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारियों को स्थानीय लोगों की समस्या समझ में आ जाए और निर्माण शुरू हो जाए।
- रामकुंवर
नगर पालिका को विभिन्न प्रकार के टैक्स दे रहे हैं, लेकिन मूलभूत सुविधाएं नगर पालिका मुहैया नहीं करा पा रही है। नगर पालिका को चाहिए कि वह जल्द से जल्द जलभराव वाली कच्ची सड़क व नाली को पक्का करे। इससे मोहल्ले में स्वच्छता रह सकेगी।
- देव सिंह यादव
नाली नहीं होने से सड़क पर ही गंदा पानी भरा रहता है। सबसे ज्यादा परेशानी बरसात के समय होती है, जब बरसात का पानी सड़क पर और घर के सामने लबालब भर जाता है। यहां घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं है।
- दीपक
एक तरफ नगर पालिका स्वच्छ रहने का संदेश देती है और जब कच्ची सड़क और नाली को पक्का करने की बात करते हैं, तो पीछे हट जाती है। नगर पालिका को अपनी नीति सुधारनी होगी, तब ही आम जनमानस का भला हो पाएगा।
- शांति
---
नेहरू नगर में सड़क पर पानी जमा होने का मामला संज्ञान में नहीं है। यहां नगर पालिका कर्मी भेजकर वास्तविकता का पता लगाएंगे। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई हो सकेगी।
विज्ञापन

- डा. संजय कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें