फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा कर मांगी मन्नत

विज्ञापन
तालाबपुरा में स्थित पंडाल में विराजमान माता की प्रतिमा - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। शक्ति उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन रविवार को भक्तों ने माता के दूसरे स्वरूप देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के लिए देवी मंदिरों पर भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। देवी मंदिरों पर माता के जयकारे गूंजते रहे। घरों में भी शक्ति उपासकों ने माता के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा कर मन्नत मांगी। शाम के वक्त देवी मंदिरों महलाओं ने भजन कीर्तन कर माता को प्रसन्न किया।
विज्ञापन

शहर के नई बस्ती, तालाबपुरा, तुवन मंदिर, तुवन चौराहे के समीप मंदिर, ललितेश्वरी मंदिर, पतरुआ माता मंदिर, चंडी माता मंदिर, पुलिस लाइन स्थित मंदिर, चौबयाना स्थित काली बऊआ मंदिर के साथ ही अन्य इलाकों में स्थित देवी मंदिरों पर भी दर्शन पूजन के लिए भक्त पहुंचे। कोरोना की वजह से श्रद्धालु मास्क लगाकर मंदिर पर पहुंचे और पूजा अर्चना के दौरान सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते दिखे। भक्तों ने धूप, दीप, नैवेद्य माता को अर्पित किए और माता का शृंगार किया। इसके बाद माता के छवि की भव्य आरती उतारी और कोरोना जैसी महामारी से निजात दिलाने की प्रार्थना की। शाम को महिलाएं देवी मंदिरों पर पहुंचीं और माता के नाम की ज्योति जलाईं। महिलाओं ने ढोल, झांझ, हारमोनियम पर माता के भजन सुनाए। घरों में भी माता के दूसरे स्वरूप की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई और जयकारे लगाए गए। भक्तों ने दुर्गा सप्तशती, दुर्गा चालीसा, विंध्यवासिनी चालीसा का पाठ किया। जिले के मड़ावरा, महरौनी, डोंगराखुर्द, गुढ़ा खिरिया, अर्जुन खिरिया, पाली, बार, जाखलौन, जखौरा, धौर्रा सहित जिले के अन्य मंदिरों पर भी सुबह से शाम तक भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें