ललितपुर। खेत में लगी सब्जी पर कीटनाशक का छिड़काव करते समय किसान के 13 वर्षीय बालक ने उसका सेवन कर लिया, जिससे मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम हीरापुर निवासी रामचरन सोमवार को अपने सब्जी के खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहे थे, इसी दौरान शाम चार बजे उनका 13 वर्षीय पुत्र आया और कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। दवा के सेवन करने से उसे उल्टी होने लगी। पूछने पर उसने बताया कि कीटनाशक का सेवन कर लिया है। आनन-फानन में परिजन उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र जखौरा लाए, जहां पर हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान शाम को उसकी मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई पुष्पेंद्र राजपूत ने बताया कि मृतक तीन भाइयों में छोटा है, जो कक्षा आठ में पढ़ता था।