तालबेहट। कोतवाली पुलिस ने तरगुवां में दबिश देकर पांच लोगों को जुआ खेलते पकड़ा। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की।
रविवार को रात में मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव, सांजेश कुमार ने टीम के साथ तालबेहट जखौरा मार्ग पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से पांच आरोपी गिरफ्तार किए। पुलिस ने फड़ से ताश के 52 पत्ते और तेरह हजार पांच सौ बीस रुपये तथा जामा तलाशी में तीन हजार एक सौ रुपये बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों पर जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। आरोपियों के नाम वीपी उर्फ हेमंत पुत्र मनोहर निवासी ग्राम बम्होरीसर, बाबू रैकवार पुत्र भंते और विनोद झा पुत्र नाथूराम निवासगण ग्राम तरगुवा, रामशंकर नायक पुत्र परशुराम निवासी कोटरा थाना जखौरा, संकट मोचन गोस्वामी पुत्र धुव्र निवासी चौबयाना तालबेहट बताए है।